Sonbhadra News: 250 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा 15 से, पुलिस लाइन चुर्क में होगी जांच

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• 200 पुरुष और 50 महिला अभ्यर्थी होंगे शामिल

• मेडिकल में सफल अभ्यर्थियों का कराया जाएगा पुलिस सत्यापन

सोनभद्र । होमगार्ड्स स्वयंसेवक भर्ती-2025 के तहत जनपद सोनभद्र के लिए चयनित 250 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। पुलिस लाइन चुर्क में होने वाली इस प्रक्रिया में 200 पुरुष और 50 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे। चिकित्सा परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों का चरित्र एवं पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होमगार्ड्स स्वयंसेवक के पदों पर एनरोलमेंट प्रक्रिया-2025 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के लिए कुल 250 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

चिकित्सा परीक्षा 15, 16 और 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित होगी। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का पुलिस विभाग की ओर से चरित्र सत्यापन और पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स राजेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद के सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर चिकित्सा परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now