होमगार्ड भर्ती: चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और चरित्र सत्यापन प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू

SHARE:

उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा (मेडिकल टेस्ट) और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया संबंधित जिलों की पुलिस लाइन में सुबह 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थियों को जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा निर्गत बुलावा पत्र, सभी मूल शैक्षणिक व आवश्यक प्रमाणपत्र, 10 नई पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित प्रारूप में चरित्र प्रमाणपत्र तथा 10 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित शपथपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। पुलिस लाइन आगमन पर अभ्यर्थियों की पहचान का भौतिक सत्यापन, उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य जांच में अनफिट घोषित किए गए अभ्यर्थियों को उसी दिन निर्धारित प्रारूप में मंडलीय चिकित्सा परिषद के समक्ष अपील दायर करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं, चिकित्सा परीक्षा में सफल पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को चरित्र सत्यापन के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिसमें किसी भी प्रकार के आपराधिक मुकदमे, लंबित जांच या दोषसिद्धि की सत्य जानकारी देना अनिवार्य रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के दौरान अनुशासित रहकर चिकित्सा बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होगा और इस संबंध में केवल आधिकारिक विभागीय माध्यमों से जारी सूचनाओं को ही प्रामाणिक माना जाएगा।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now