Sonbhadra News : हैंडबाल के मैदान में जिले की बेटियाँ और खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को जिला/मंडलीय महिला एवं पुरुष हैंडबाल चयन-ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए महिला एवं पुरुष टीमों का चयन किया गया।

पुरुष वर्ग में अमित कुमार, अंजीत राय, सरोज अली, अनिश कुमार, उज्ज्वल घोष, आदित्य सिंह, सुधांशु आर्या, राजू कुमार वर्मा, शोभनाथ सोनी, रितेश कुमार, मनोरंजन मोहन्तों और अभिषेक सिंह का चयन किया गया। चयनित पुरुष खिलाड़ी चित्रकूट धाम बांदा में 12 से 15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसी तरह महिला वर्ग में भावना सिंह, किरन कुमारी, जासमीन, सुनैना कन्नौजिया, सुनीता यादव, आरोही कन्नौजिया, श्रुति पांडेय, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी, मिनाक्षी, शगुन सिंह और संजना सिंह का चयन किया गया। अंशिका प्रजापति और शिवानी को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। चयनित महिला खिलाड़ी झांसी में 13 से 16 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

इस अवसर पर हैंडबाल सचिव बैजनाथ यादव, सुनील यादव, सुबास कुमार, जगदीश कुमार रावत, सत्यम सिंह एवं क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने कहा कि “जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ी मंडल और प्रदेश स्तर पर सोनभद्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में पूरी खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।”

वहीं, उपलब्ध विवरण के अनुसार पुरुष बास्केटबाल खिलाड़ियों की मंडल स्तरीय टीम भी टीम मैनेजर बैजनाथ यादव के देखरेख में अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now