UP पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 जिलों के कप्तानों समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के करीब 10 महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तानों को बदलते हुए उन्हें नई तैनातियां सौंपी गई हैं। जारी की गई आधिकारिक तबादला सूची के अनुसार बरेली, जौनपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, बस्ती, बलिया, मैनपुरी, गाजीपुर, बागपत, हमीरपुर और जालौन सहित कई जनपदों की कमान नए आईपीएस अधिकारियों को दी गई है। इसमें बरेली के एसपी को जौनपुर तथा जौनपुर के एसपी को फतेहपुर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। शासन द्वारा जारी इस नए आदेश से जहां कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में नया नेतृत्व देखने को मिलेगा, वहीं अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें पूरी लिस्ट..

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now