Sonbhadra News : शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर मंथन, नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मधुपुर सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

बैठक का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत किया। बैठक में आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठनात्मक अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। गौरतलब है कि भाजपा ने हाल ही में कौशलेन्द्र सिंह पटेल को सोनभद्र का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।

संगठन को और गति मिलने की उम्मीद –

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ सोनभद्र में पार्टी संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेगा। बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क और सक्रियता बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, मीडिया सह प्रभारी अमन वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now