सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम: ‘नमो मैराथन’ में बालकों की दौड़ में मुकेश और बालिकाओं में सुमन पटेल बनीं विजेता, प्रभारी मंत्री ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

SHARE:

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘नमो मैराथन’ प्रतियोगिता मंगलवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जनपद के युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसमें कुल 418 बालकों और 215 बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संजीव गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता तथा भाजपा सोनभद्र प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। मैराथन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मुकेश ने प्रथम, विनोद चौहान ने द्वितीय एवं विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सुमन पटेल प्रथम, खुशबू पाल द्वितीय एवं आकांक्षा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दोनों वर्गों के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹11,000 तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹5,100 की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों वर्गों के 21-21 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹1,100, प्रशस्ति पत्र एवं पानी की बोतल प्रदान की गई, जबकि दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन कल्याण सेवा समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने की तथा कुशल संचालन चुर्क भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नमो मैराथन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ के संकल्प पर आधारित है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखकर भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनाना है। उन्होंने जन कल्याण सेवा समिति के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे सोनभद्र के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय पहल बताया। राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस मैराथन से जनपद के युवाओं में खेल और दौड़ के प्रति अभूतपूर्व जागरूकता बढ़ी है, जिससे बच्चों में अपनी क्षमता सिद्ध करने की भावना विकसित हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं भाजपा प्रभारी अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सोनभद्र में आयोजित यह नमो मैराथन खेल प्रतिभाओं को उभारने और युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

इस भव्य आयोजन के अवसर पर चुर्क नगर पंचायत अध्यक्षा मीरा देवी, समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा मुरारी गुप्ता, आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह, पंकज ओझा, अंशु चौबे, विनोद सोनी, रवि तिवारी, योगेश सिंह, अनूप पांडे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच संजय सिंह, सुनील सिंह, नेशनल खिलाड़ी व कोच रजनी अग्रहरि, श्याम उमर, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र पांडे, अरुण शर्मा, दीपक यादव, अजय पाठक, अनुराग श्रीवास्तव, डब्लू शुक्ला, राहुल कुमार, सत्यम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, विनय, अखिलेश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, आशीष उपाध्याय, रिजवान खान, गुलजार, संजय, गुड्डू, चिंटू, सीनू, अंकुर, अजय, राजकुमार व सुमित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

7 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now