आनंद कुमार चौबे, सोनभद्र। अपनी लेखनी और चिंतन से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के लिए ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर रविवार की शाम रखा गया। इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मीडिया बंधुओं को सात्विक भोजन प्रसाद के रूप में खिलाया गया।
रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य संचालिका बी के सुमन ने बताया कि पिताश्री ब्रह्मबाबा, निराकार ज्योतिबिंदु परमपिता शिव की सूक्ष्म प्रेरणा से रविवार की शाम 7 बजे से ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में अपनी लेखनी और चिंतन से जनता और लोकतंत्र की आवाज बनकर समाज की सेवा करने वाले मीडिया बंधुओं की आत्मिक सेवा के लिए उन्हें ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर सम्मानित किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान आध्यात्मिक संदेश, राजयोग अनुभूति, मीडिया बंधुओं का सम्मान के साथ ही सात्विक भोजन प्रसाद के रूप में खिलाया गया।
बीके सुमन ने कहा कि वर्तमान जीवन और समाज की परिस्थितियां हमारे लिए हमारी सकरात्मक मनोवृति के कारण प्रेरणा का माध्यम बन जाती है। ईश्वरीय ज्ञान और राजयोंग के अभ्यास से जीवन में सकारात्मक मनोवृति का निर्माण होता है।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र द्विवेदी, रविंद्र केशरी, राम प्रसाद यादव, शेख जलालुद्दीन, राजेश कुमार पाठक, अंशुमान, चिंता पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, रंगेश सिंह, दिनेश पांडेय, मनोज वर्मा, कृष्णा उपाध्याय, मुकेश पाल, हर्षवर्धन केसरवानी, विवेक कुमार पांडेय, प्रमोद चौबे, मुनि महेश शुक्ला आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके सीता, बीके सरोज, बीके कविता, बीके दीपशिखा, बीके हरीन्द्र भाई, डॉ संजय सिंह, मनोज धर, अवधेश भाई, राजीव भाई, बृजकिशोर भाई, रामप्रवेश भाई आदि का विशेष योगदान रहा।





