राजकीय शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा गया ज्ञापन, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री को प्रकरण किया संदर्भित

SHARE:

लखनऊ: राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण की लंबित मांग को लेकर भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को राजकीय शिक्षकों की पारिवारिक, चिकित्सीय एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराते हुए पारदर्शी व न्यायसंगत ऑफलाइन स्थानांतरण नीति लागू करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए इस संपूर्ण प्रकरण को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी को यथोचित कार्यवाही हेतु संदर्भित कर दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम् शिवम् सुंदरम्, लखनऊ के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, कुशीनगर से वंदना शुक्ला, मिर्जापुर से दिनेश तथा भदोही से अरुण सिंह उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि रक्षा मंत्री के त्वरित हस्तक्षेप के उपरांत शासन एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग स्तर पर ऑफलाइन स्थानांतरण को लेकर शीघ्र ही सकारात्मक व शिक्षक-हितैषी निर्णय लिया जाएगा।

Navhind Samachar
Author: Navhind Samachar

नव हिन्द समाचार भारत की एक अग्रणी एवं बहुभाषी समाचार एजेंसी है। इसका प्रमुख कार्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, स्थानीय स्तर पर घटित घटनाओं एवं साहित्य, कला, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, अर्थ, व्यापार, खेल, विज्ञान, तकनिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य व कानून आदि से जुड़े खबरों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now