SP अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, आम जनमानस से संवाद कर दिलाया सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा 

SHARE:

सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जिले में शांति, सौहार्द और मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर सुरक्षा तैयारियों को परखा।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रॉबर्ट्सगंज के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों का सघन भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया।

एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि त्योहार के दौरान लगातार गश्त बढ़ाएं, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर शांति और भाईचारा बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और पुलिस बल लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगा। इसके साथ ही सोनभद्र पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Navhind Samachar
Author: Navhind Samachar

नव हिन्द समाचार भारत की एक अग्रणी एवं बहुभाषी समाचार एजेंसी है। इसका प्रमुख कार्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, स्थानीय स्तर पर घटित घटनाओं एवं साहित्य, कला, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, अर्थ, व्यापार, खेल, विज्ञान, तकनिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य व कानून आदि से जुड़े खबरों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now