सोनभद्र में सघन डिजिटल स्वदेशी अभियान का शुभारंभ, 50 हजार स्वदेशी समर्थकों को जोड़ने का लक्ष्य

SHARE:

चोपन (सोनभद्र) स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक रविप्रकाश चौबे के नेतृत्व में रविवार को चोपन नगर से सघन डिजिटल स्वदेशी अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में 1 अगस्त से 20 अगस्त तक संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे इस निःशुल्क डिजिटल महाभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में न्यूनतम 50 हजार लोगों को स्वदेशी समर्थक के रूप में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वदेशी की भावना को प्रबल करना है, ताकि देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़कर एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बन सके।

अभियान के शुभारंभ के दौरान पूर्व विधायक तीर्थराज, धर्मेंद्र पांडेय, जनार्दन बैसवार, राजकुमार चौबे और राजेश अग्रहरी सहित संगठन के कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद साधते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं और सेवाओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। जिला समन्वयक रविप्रकाश चौबे ने बताया कि 20 अगस्त तक चलने वाले इस डिजिटल अभियान के माध्यम से जिले के कोने-कोने में डिजिटल तकनीक के जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापार और भारतीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा भारत की आर्थिक स्वावलंबन की नींव और अधिक मजबूत होगी।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now