यूपी में मानसून पूरी तरह मेहरबान: मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का ताजा मिजाज

SHARE:

उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं के असर से मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के कारण मध्य प्रदेश की सीमाओं से सटे जिलों में रविवार को भारी बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन मानसूनी द्रोणी (ट्रफ लाइन) अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है, जिसके चलते आगामी तीन दिनों तक राज्य के दक्षिणी इलाकों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव भी दिखने लगा है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी। वहीं, राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही जारी रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आंशिक बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने और तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों और किसानों को सतर्क रहने तथा भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now