‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा वंदे मातरम्, छात्राओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

SHARE:

सोनभद्र। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026′ के तहत शनिवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का ओजस्वी गायन कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का अनूठा संदेश दिया। छात्राओं की सुमधुर और ऊर्जावान प्रस्तुति से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो उठा।

उल्लेखनीय है कि देश भर में वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तृतीय चरण के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 9 से 15 अगस्त तक भौतिक और डिजिटल दोनों माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस अभियान के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now