बक्सर की महिला के गाजीपुर स्थित भूखंड के मूल दस्तावेज गायब, ई-थाना पोर्टल पर प्राथमिकी दर्ज

SHARE:

गाजीपुर। बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत बंगला घाट, पंजाबी मार्केट निवासी श्रवण शर्मा की पत्नी नयनतारा देवी के जमीन के मूल दस्तावेज गायब हो गए हैं। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के ई-थाना पोर्टल पर अपनी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नयनतारा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमलापुर (शहरी परगना) में स्थित आराजी संख्या 82/2 में 166 वर्गमीटर का एक भूखंड खरीदा था। यह जमीन उन्होंने गाजीपुर के ही कोतवाली परगना तहसील अंतर्गत मुक्तिपुरा (मारकिनगंज) निवासी स्वर्गीय श्याम प्रसाद के तीन पुत्रों सुनील, सारनाथ और अरुण से क्रय की थी। उल्लेखनीय है कि यह जमीन पूर्व में स्वर्गीय श्याम प्रसाद की पत्नी शारदा देवी के नाम पर दर्ज थी।

पीड़ित महिला के अनुसार, उक्त बहुमूल्य जमीन का मूल दस्तावेज और संबंधित कागजात कहीं सुरक्षित रखने के क्रम में भूलवश गुम हो गए हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कागजात नहीं मिले, तो उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पुलिस विभाग को इसकी सूचना दी। इस विवादरहित जमीन की मूल विक्रय डीड (बैनामा) संख्या 781 है, जो 21 मार्च 2007 को गाजीपुर निबंधन कार्यालय में पंजीकृत की गई थी। नयनतारा देवी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के ई-थाना पोर्टल पर ‘वस्तु और महत्वपूर्ण अभिलेख खोने’ की श्रेणी के तहत यह मामला दर्ज कराया है। चूंकि यह मामला केवल महत्वपूर्ण सरकारी/निजी दस्तावेज के खोने से जुड़ा है, इसलिए नियमानुसार इस प्राथमिकी के लिए किसी पुलिस विवेचना या आपराधिक जांच की आवश्यकता नहीं होती है। ऑनलाइन दर्ज इस सनहा (प्राथमिकी) की प्रति के आधार पर अब पीड़िता उप-निबंधक कार्यालय से अपने खोए हुए बैनामे की द्वितीय प्रति (सर्टिफाइड कॉपी) प्राप्त करने की आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी करेंगी।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now