दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन, देश की समृद्धि की मांगी कामना

SHARE:

मिर्जापुर, संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर सपरिवार देवी का दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को दर्शन कराया और पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले आशीष पटेल व स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मां के भव्य दरबार में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि, शांति तथा श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की मंगल प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र और मां की पावन प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मां विंध्यवासिनी की असीम कृपा से सभी को नई शक्ति और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एक जैसी है तथा देश के प्रमुख तीर्थों के चहुंमुखी विकास के लिए दोनों सरकारें मिलकर काम करेंगी। मुख्यमंत्री के इस वीआईपी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस गरिमामयी अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, भाजपा पदाधिकारी नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरी सहित अन्य प्रमुख नेता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now