सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित नाले का औचक निरीक्षण कर जलभराव की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने इमरती कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले जलभराव को गंभीरता से लेते हुए निर्माण एजेंसी ‘उपशा’ को सख्त चेतावनी कोदी कि नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई का कार्य आगामी 10 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य की गति बढ़ाने के लिए कम से कम पांच अलग-अलग टीमें युद्धस्तर पर लगाई जाएं और इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने वाली एजेंसी या अधिकारियोंकी8 पर भारी जुर्माना (पेनल्टी) लगाया जाए। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य की प्रतिदिन की जियो टैग फोटो प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि काम की वास्तविक प्रगति की निगरानी हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार को भी निर्देशित किया कि वे अपनी टीम को सफाई अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ें और कचरा निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने इमरती कॉलोनी में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए चल रहे सर्वे कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता और अन्य विभागीय अधिकारियों को दोटूक शब्दों में कहा कि आम जनता को नारकीय जीवन और जलभराव की समस्या से निजात दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई भी बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप मचा रहा और तत्काल प्रभाव से सफाई की सरूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
Author: NAV HIND SAMACHAR
Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.






