मिर्जापुर/वाराणसी। गंगा किनारे स्थित ऐतिहासिक चुनार किला जल्द ही विश्व स्तरीय हेरिटेज होटल और पूर्वांचल के सबसे बड़े डेस्टिनेशन वेडिंग केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने किले के पुनरोद्धार और संचालन के लिए इसे पीपीपी मॉडल के तहत एक निजी कंपनी को सौंप दिया है, जहाँ अगले दो वर्षों में करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से इस परियोजना को धरातल पर उतार
खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में किले के ऐतिहासिक ढांचे और मूल स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, बल्कि उसे संरक्षित करते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यहाँ 100 लग्जरी कमरों के साथ भव्य बैंक्वेट हॉल और वेलनेस सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे अब पूर्वांचल के लोगों को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान या अन्य सुदूर राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, नई पर्यटन नीति के तहत उत्तर प्रदेश में ‘वेडिंग टूरिज्म’ को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। चुनार किले की प्राचीर और गंगा तट का सुरम्य वातावरण विवाह समारोहों के लिए एक यादगार स्थल साबित होगा। इस बड़े प्रोजेक्ट से न केवल पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी और हस्तशिल्प से जुड़े क्षेत्रों में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ऐतिहासिक वैभव और आधुनिक विलासिता का यह अनूठा संगम चुनार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा।
Author: AJEET KUMAR SINGH
अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"





