सोनभद्र के नए DM बने IAS चर्चित गौड़, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को मिली नई जिम्मेदारी; बनाए गए विशेष सचिव 

SHARE:

हर्षवर्धन, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सोमवार को जारी की गई प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची में सोनभद्र जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी चर्चित गौड़ सोनभद्र के नए जिलाधिकारी के रूप में जिले की कमान संभालेंगे। वहीं, निवर्तमान जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

नए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ वर्तमान में कानपुर स्थित उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने 12 फरवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था। मूल रूप से राजस्थान के कोटा के रहने वाले चर्चित गौड़ का जन्म 18 अगस्त 1993 को हुआ था। अपनी मेधा के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में अखिल भारतीय स्तर पर 96वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया था। आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त करने वाले चर्चित गौड़ एक प्रतिभाशाली और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं।

यूपीएससी के बाद उनका मूल कैडर मणिपुर था, लेकिन बाद में उनका स्थानांतरण उत्तर प्रदेश कैडर में हो गया। उत्तर प्रदेश आने से पहले उन्होंने मणिपुर सरकार में कर आयुक्त और एसडीओ (SDO) जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उत्तर प्रदेश में उनकी प्रशासनिक यात्रा काफी प्रभावशाली रही है। सोनभद्र में नई तैनाती से पहले उन्होंने दिसंबर 2020 से अगस्त 2022 तक फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के रूप में कार्य किया। इसके बाद अगस्त 2022 से फरवरी 2024 तक उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाई।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now