7 मई से शुरू होगी जनगणना–2027 की प्रक्रिया, 20 जून तक चलेगा फील्ड कार्य

SHARE:

UP: प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में मकानों की सूची तैयार करने और उनकी गणना का काम किया जाएगा। इस चरण में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया 7 मई से 21 मई तक चलेगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक अधिकारी घर-घर जाकर फील्ड कार्य पूरा करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी काम तय समय-सीमा में, पारदर्शी और बिना त्रुटि के पूरे किए जाएं।

जनगणना कार्य निदेशालय में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी जिलों के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (अपर जिला जनगणना अधिकारी) शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता निदेशक शीतल वर्मा ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना–2027 के पहले चरण की तैयारियों के तहत सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के संचालन की जानकारी देना थाअधिकारियों को जनगणना की रणनीति, जरूरी परिभाषाएं, प्रश्नावली, डिजिटल टूल्स के उपयोग और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियों की भी जांच की गई, ताकि जनगणना का काम समय पर और सुचारु रूप से पूरा हो सके। निदेशक शीतल वर्मा ने निर्देश दिए कि नगर स्तर पर नियुक्त सभी अधिकारी प्रशिक्षण, पोर्टल संचालन, संपर्क विवरण सत्यापन और अन्य जरूरी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरी करें।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now