कोडिन माफिया पर सबसे बड़ी कार्रवाई! 30.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

SHARE:

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडिन माफिया के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. मडौली क्षेत्र से शुरू हुई इस कार्रवाई में कोडिन तस्करी से अर्जित की गई करोड़ों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई गई. यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है, जिससे कोडिन तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है.

क्या हैं पूरा मामला ? 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम ने सबसे पहले मडौली इलाके में दबिश दी. यहां कोडिन माफिया द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को चिन्हित कर जब्ती की कार्रवाई की गई. मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो. स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल रहा.

पत्नी के नाम दर्ज रिहायशी भवन

जांच में सामने आया कि कोडिन माफिया ने अपनी अवैध कमाई से कई संपत्तियां पत्नी शारदा जायसवाल के नाम पर दर्ज कराई थीं. मडौली और जगतगंज क्षेत्र में स्थित रिहायशी भवनों को सूचीबद्ध किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, ये संपत्तियां कोडिन तस्करी से अर्जित धन से बनाई गई थीं, जिन्हें अब गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा

हबीबपुरा में 1.05 करोड़ का आलीशान मकान

बताया जा रहा हैं कि चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा इलाके में स्थित 1.05 करोड़ रुपये की लागत का एक आलीशान मकान भी जब्ती की सूची में शामिल किया गया है. यह मकान आधुनिक सुविधाओं से लैस बताया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि यह संपत्ति भी अवैध आय से बनाई गई थी और लंबे समय से जांच के दायरे में थी.

 

कुल 30.52 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

अधिकारियों के मुताबिक, वाराणसी में कोडिन माफिया की कुल 30.52 करोड़ रुपये की संपत्ति चिन्हित की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से जब्त किया जाएगा.इसमें रिहायशी मकान, भूखंड और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं. यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है.

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

3 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now