ABVP ने ‘तेजसा युवती सम्मेलन’ का किया आयोजन: वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर दिया जोर

SHARE:

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में भव्य ‘तेजसा युवती सम्मेलन’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवतियों के भीतर नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति दायित्वबोध की भावना को जागृत करना रहा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजक पायल राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवतियां न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर बनकर देश को नई दिशा देने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को सामाजिक परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैमूर रेंज की प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आरुषि मिश्रा ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए चुनौतियों का सामना निडरता और आत्मविश्वास से करने की सलाह दी। वहीं अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रचना तिवारी ने अपने संबोधन में महिलाओं की रचनात्मक क्षमता और समाज निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. रेखा प्रजापति की अध्यक्षता और कार्यक्रम मंत्री चित्रा जालान के कुशल संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह की गरिमामयी मौजूदगी रही। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और पंच परिवर्तन जैसे ज्वलंत विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। अंत में छात्राओं को कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा अपनी प्रतिभा के बल पर सशक्त और समर्थ समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

9 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now