Sonbhadra News : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की देर रात जैत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोविंद (33 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद निवासी अतरवां थाना शाहगंज के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद सोमवार की रात करीब 11 बजे बाइक से किसी काम से शाहगंज से रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जैत के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस भेजवा दिया।

मृतक के पिता राम प्रसाद के अनुसार, उनका बेटा गोविंद बीती देर रात बाइक से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now