Sonbhadra News : IGRS निस्तारण में सोनभद्र पुलिस का दबदबा, लगातार तीसरी बार प्रदेश में अव्वल

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनशिकायतों के निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है। सितंबर-2026 की जारी IGRS रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने 100 में 100 अंक हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है साथ ही वाराणसी जोन में भी जिले को पहला स्थान मिला है।

खास बात यह है कि यह उपलब्धि लगातार तीसरे महीने हासिल हुई है। इससे पहले जुलाई और अगस्त-2026 की IGRS रैंकिंग में भी सोनभद्र पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही थी। लगातार तीन महीने शीर्ष स्थान हासिल करना जनशिकायतों के निस्तारण की निगरानी और शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि “जनशिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि IGRS पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रैंकिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि पुलिस की कार्यवाही से आमजन को वास्तविक राहत मिले और पुलिस के प्रति उनका विश्वास मजबूत हो।”

22 में 18 थानों ने हासिल किए 100 में 100 अंक –

सोनभद्र पुलिस के प्रदर्शन में जिले के थानों की भूमिका भी अहम रही। जनपद के कुल 22 थानों में से 18 थानों ने 100 में 100 अंक हासिल किए। पुलिस विभाग का कहना है कि यह उपलब्धि अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना तथा शिकायतों के निस्तारण में अपनाई गई कार्यप्रणाली का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now