I.G.R.S.  रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने लहराया परचम, शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में मिला पहला स्थान

SHARE:

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए सोनभद्र पुलिस ने जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में माह अप्रैल-2026 की आईजीआरएस (IGRS) रैंकिंग में जनपद पुलिस को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। शासन द्वारा जारी इस सूची में सोनभद्र पुलिस की कार्यप्रणाली को सबसे पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण माना गया है। इस सफलता का मुख्य श्रेय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई शिकायतों की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग को जाता है, जिसके चलते जिले के कुल 22 थानों में से 20 थानों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है।

रैंकिंग के विवरण के अनुसार, जनपद के थाना चोपन, दुद्धी, करमा, बभनी, अनपरा, पिपरी, म्योरपुर, जुगैल, शाहगंज, विण्ढमगंज, शक्तिनगर, रामपुर बरकोनिया, मांची, महिला थाना, ओबरा, पन्नूगंज, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, कोन और बीजपुर ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान पाया है। वहीं थाना रायपुर को 98 और थाना हाथीनाला को 99 अंक प्राप्त हुए हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने इस उपलब्धि पर आईजीआरएस सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनमानस का पुलिस के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now