सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: ₹65 लाख के 336 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे, साइबर ठगी के ₹27 लाख भी कराए वापस

SHARE:

हर्षवर्धन, सोनभद्र। जनपद में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल, एसओजी और विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल की मदद से मार्च 2026 से अब तक कुल 336 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। इससे पूर्व फरवरी माह में भी पुलिस ने 151 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए थे।

मोबाइल रिकवरी के साथ-साथ साइबर सेल ने वित्तीय ठगी के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) अनिल कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 मार्च 2026 से अब तक 66 पीड़ितों के बैंक खातों में ठगी गई ₹27,26,442 की धनराशि वापस कराई है। गौरतलब है कि फरवरी से 11 मार्च के बीच भी पुलिस ने 86 पीड़ितों के ₹35,86,160 सुरक्षित वापस कराए थे। पुलिस टीम ने NCRP पोर्टल पर शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग, हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त कॉल्स पर तत्काल एक्शन और बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों को समय रहते फ्रीज कराया, जिससे यह सफलता संभव हो सकी। इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित टीमों की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए तत्काल 1930 नंबर पर संपर्क करें या ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा

एं।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now