प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की बर्बर पिटाई, युवती की मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में किया अंतिम संस्कार

SHARE:

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर के टोला अमहिया में प्रेम प्रसंग के चलते एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बृहस्पतिवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के भाई ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि साक्ष्य छिपाने की नीयत से परिजनों ने उसी रात शव को गांव से दूर पीपीगंज थाना क्षेत्र के सीसहीं घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रेमी को मृत समझकर उसके घर के पास फेंक दिया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रेमी रवि मद्धेशिया (20 वर्ष) को होश आया। रवि ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को तहरीर देकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमहिया निवासी रवि मद्धेशिया का पड़ोस की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह चोरी-छिपे युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। युवती के भाई ने उन्हें देख लिया और आक्रोशित होकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई इतनी बर्बर थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चर्चा है कि युवती की मौत के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घर की साफ-सफाई कराई और खून से सने कपड़ों को भी जला दिया ताकि किसी को भनक न लगे। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सदमे में हैं।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now