अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी के 14 आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के तहत भेजे गए जेल

SHARE:

सोनभद्र। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक महिला के साथ हुए सनसनीखेज सामूहिक दुष्कर्म और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करी गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, दुद्धी, कोन और घोरावल थानों में पांच अलग-अलग गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को गिरोह के सरगनाओं समेत सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। पुलिस लाइन में गहन पूछताछ के बाद दोपहर में सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

इस कार्रवाई में सबसे प्रमुख मामला पन्नूगंज थाने का है, जहां प्रभारी निरीक्षक कुमुदशेखर सिंह की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मंटू उर्फ विवेकानंद शुक्ला और उसके तीन साथियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक महिला को सूनसान रास्ते से अपहरण कर एक खाली मकान में बंधक बनाया और एक घंटे तक दरिंदगी की। जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह आदतन इस तरह के जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। इसके साथ ही, जिले के अन्य थानों में सक्रिय गोतस्करी गिरोहों के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई। रामपुर बरकोनिया में गिरोह सरगना सलीम सहित पांच और घोरावल, दुद्धी व कोन थाना क्षेत्रों में सक्रिय अन्य तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा गया। पुलिस प्रशासन के इस कड़े रुख से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और इसे जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now