- हनुमान जन्म उत्सव पर नगर के हनुमान मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
- हनुमान मंदिरों पर हुआ भव्य श्रृंगार, मंगला आरती एवं पूजन
- संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य ध्वज यात्रा
सोनभद्र। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर के मेन रोड पर रामअवतार उपवन में अवस्थित बाल हनुमान मंदिर में निर्मल केडिया के संयोजन में एवं सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार, मंगला आरती व पूजन किया गया और शीतला मंदिर के पास मेन रोड पर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से राम जी मोदनवाल के संयोजकत्व में भव्य ध्वज यात्रा निकाला गया।
जिसमें भक्तजन हाथ में भगवा ध्वज लिए प्रभु श्री राम, बजरंगबली, हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तथा दूसरी ओर भक्तिमय भजन की धुन पर स्त्रियां युवतिया,युवक थिरक रहे थे, ध्वज यात्रा के दौरान रथ पर बैठे हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता जानकी एवं राम भक्त हनुमान के स्वरूप का दर्शन जहां नगर वासियों ने किया वहीं कुछ लोगों ने उनकी आरती भी उतारी।
यह ध्वज यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस ध्वज यात्रा में मुख्य रूप से रामजी मोदनवाल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, संगम गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, सचिन, सानू, मनोज, दिलीप, शुभम, साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषि, गोविंद, उमेश, कमलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Vinod Garg
2 years experience in the field of journalism.





