सराफा कारोबारी के घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवरात उड़ाए

SHARE:

 

  • सराफा कारोबारी के घर में घुसे चोरों ने पांच लाख के जेवरात और 60 हजार से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

 

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट में मंगलवार की रात सराफा कारोबारी के घर में घुसे चोरों ने पांच लाख के जेवरात और 60 हजार से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अग्रवाल मार्केट निवासी दिनेश वर्मा की घर के अगले हिस्से में ज्वेलरी की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। पिता बुद्धिराम सेठ सराफा दुकान के ठीक पीछे वाले कमरे में सोए थे। दिनेश पत्नी-बच्चों के साथ ऊपर तल वाले कमरे में सोए थे। आधी रात के बाद किसी समय छत के रास्ते घुसे चोरों ने पहले उनके और उनके पिता के कमरे में बाहर से कुंडी लगाई। इसके बाद निचले तल वाले बेडरूम में पहुंचकर आलमारी का लॉक तोड़ा। पीड़ित के मुताबिक उसमें हार दो तोला, झुमका डेढ़ तोला, दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी पैजाब, कंगन, 60 हजार से अधिक नकदी आदि सामान लेकर गायब हो गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now