सोनभद्र। जिले में खनन कारोबारियों के ठिकाने पर आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को आयकर अधिकारी ओबरा में एक कारोबारी को लेकर बैंक भी पहुंचे। उसके बैंक खाते प00और लॉकर का ब्योरा खंगाला। बाद में उसे सीज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक जांच में बड़ी वित्तीय अनियमितता पाई गई। भारी मात्रा में नकदी बरामदगी की भी चर्चा रही। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं पाई। करीब 56 घंटे बाद शाम 6 बजे अधिकांश ठिकानों पर जांच बंद कर टीम लौट गई।
आयकर अधिकारियों की टीम बुधवार की सुबह 10 बजे लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंची थी। रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन में खनन कारोबारियों के आठ ठिकानों पर एक साथ धमकी टीम ने जांच शुरू की। बृहस्पतिवार की रात रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की फर्म छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन के दफ्तर व क्रशर प्लांट पर जांच बंद हो गई थी। डाला-बिल्ली क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, खनन कारोबारी सीबी गुप्ता, देवेंद्र केशरी, संजीत चौबे के ओ वीबरा और चोपन स्थित निसार अंसारी के आवास पर जांच में टीम पूरे दिन जुटी रही। इशाना खदान के अंदर भी खनन पट्टे से जुड़े भौतिक व दस्तावेजी साक्ष्य टीम ने जुटाए। बताते हैं कि दोपहर में आयकर विभाग की टीम एक खनन कारोबारी को लेकर ओबरा कस्तूरबा मार्केट स्थित एसबीआई शाखा पहुंची। वहां उनके खाते व लॉकर में जमा राशि, सामान आदि का ब्योरा हासिल कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। देवेंद्र केशरी के आवास पर देर शाम तक टीम मौजूद रही। अब तक ही जांच के बाद यह दावा किया जा रहा है कि आयकर टीम को खनन कारोबारियों के यहां से बड़ी वित्तीय अनियमितता व टैक्स चोरी के सुराग हाथ लगे हैं।
सोफा, बेड, आलमारी खुलवाई, हर कोने की ली गई तलाशी
खनन कारोबारियों के आवासों में पिछले 56 घंटे से जमी टीम ने जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीम ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली। दीवान बेड को खुलवाकर देखा। सोफा, आलमारी, बक्सा सहित अन्य सभी संभावित स्थानों की तलाशी ली। आमदनी के सभी स्रोतों और उसके सापेक्ष खर्च व टैक्स जमा करने का विवरण पाया। घर में मौजूद महंगे सामानों की सूची भी तैयार की, इससे उसकी कीमत का आकलन किया जा सके। टीम को जांच में महंगे आभूषण की बड़ी खेप और नकदी भी आवासों से पाई गई। आमतौर पर इतनी नकदी घरों में नहीं रखी जाती, मगर खनन कारोबारियों के पास से यह सामान देख टीम भी हैरान रह गई।
तीसरे दिन भी खनन क्षेत्र में छाया रहा सन्नाटा
पिछले तीन दिन से जारी आयकर विभाग की जांच से पूरे खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। सारे कामकाज ठप पड़े हैं। न बोल्डर की निकासी हो रही है और न ही क्रशर प्लांट चल रहे हैं। इससे गिट्टी भी बाहर नहीं जा रहा। खनन कार्य ठप होने का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है।
Author: AJEET KUMAR SINGH
अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"





