CDO जागृति अवस्थी ने बच्चों संग खेली होली

SHARE:

बभनी, सोनभद्र। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और विशिष्ट अतिथि बीएसए मुकुल आनंद पांडेय रहे। बच्चों ने उनके साथ होली खेली। इस दौरान सीडीओ ने बच्चों को नई बातें सीखने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए शिक्षकाें को निर्देश दिए कि बच्चों को नियमित अखबार पढ़ने के लिए दें।

इसके बाद बाल विकास विभाग के दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों का बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों ने स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, सीडीपीओ नागेन्द्र भारती, बिरला कार्बन के सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, एडीओ पंचायत सतीश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

Follow Us Now