वार्ड नंबर 25 नई बस्ती में मानक ताक पर, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा नाली निर्माण

SHARE:

सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज): सोनभद्र नगर पालिका परिषद के अंतर्गत नई बस्ती के वार्ड नंबर 25 में विकास के नाम पर सरकारी धन की जमकर बर्बादी और ठेकेदार की घोर लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासियों ने निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है।
बिना पानी सुखाए ही कर दिया निर्माण
स्थानीय लोगों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही तब देखी गई जब नाली में पानी भरा होने के बावजूद उसे बिना खाली किए ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। नाली के अंदर की जमीन (बेस) को सही तरीके से तैयार नहीं किया गया, जिससे भविष्य में जल निकासी बाधित होने और नाली के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।
घरों की नींव पर मंडराया खतरा
गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण स्थानीय प्रवासियों और निवासियों में भारी डर व्याप्त है। नाली का बेस कच्चा होने और ढलान सही न होने की वजह से गंदा पानी घरों की नींव (न्यू) में रिसने की संभावना प्रबल हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि इसे तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मकानों के गिरने या उनमें दरार आने की स्थिति बन सकती है।
टूटने लगे नाली के ढक्कन
अभी नाली का निर्माण पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है कि इसके ऊपर लगाए गए ढक्कन (स्लैब) जगह-जगह से डैमेज होने लगे हैं। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की वजह से ढक्कन मामूली वजन भी नहीं सह पा रहे हैं।
ठेकेदार की मनमानी से आक्रोश
दीपक कुमार, अजय, शिवशंकर, राजेश, रमेश देव, नीरज, श्याम, प्रतिभा सहित अन्य रहवासियों ने ठेकेदार पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार-बार शिकायत के बावजूद काम की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया। बल्कि ठेकेदार के मेठ अनिरुद्ध गुप्ता और अजीत का कहना है कि इस रोड की नाली निर्माण के लिए पैसा कम पास हुआ है। लिहाजा जितना दाम उतना काम होगा। ठेकेदार द्वारा जेसीबी से निकाले गए नाली का मलबा हटवाने के बजाए सड़क के बीचों बीच फैला दिया गया दिया है। जिससे रह वासियों को सड़क पर चलना भी दुश्वार हो गया है। और मच्छरों का भी भरमार हो गया है। एक हफ्ते पहले पेयजल परियोजना के तहत मुहल्ले में लगाया गया नए पानी का कनेक्शन का पाइप नाली के मलबे में ही ध्वस्त हो कर दब गया है। स्थानीय जनता ने सोनभद्र जिला प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों से मांग की है कि: 4निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। घटिया निर्माण को ध्वस्त कर मानक के अनुरूप दोबारा बनाया जाए। लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

हर्षवर्धन
Author: हर्षवर्धन

7 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

Follow Us Now