जमीन पर कब्जे के मामले में विनायक ग्रुप के डायरेक्टर समेत सात पर FIR, ये है पूरा मामला

SHARE:

 


वाराणसी: जमीन पर कब्जा और धोखाधड़ी मामले में विनायक ग्रुप के निदेशक सर्वेश अग्रवाल समेत सात के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कैंट पुलिस ने विवेचना शुरू की है। वरुणा गार्डेन सेंट्रल जेल रोड निवासी सर्वेश अग्रवाल, पत्नी सुषमा अग्रवाल, बहन अंतिमा अग्रवाल, आभा गणेश गुप्ता, विमला दिलकुश दोषी और सिकरौल निवासी लल्लन व जंगल आरोपी हैं।

 

कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल की रहने वाली पीड़िता मीता देवी ने पुलिस को बताया कि पति खेल्लन यादव की मौत 1992 में हुई। पति की मौत के दौरान बेटा छह माह का था। ससुराल और मायके कभी-कभी आवाजाही करती थी। जमीन जायजाद की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन बेटा बड़ा हुआ तो जमीन के दस्तावेज ठीक कराने में जुटा।

इस बीच पता चला कि पति की मौत के बाद 8 सितंबर 2005 को श्री जी ग्रीस फर्म सर्वेश अग्रवाल, आभा गणेश गुप्ता, विमला दिलकुश दोषी, सुषमा अग्रवाल, अंतिमा अग्रवाल ने फर्जी तरीके से पति खेल्लन यादव को (मिल्लन) भी स्वामी थे, जिन्हें अविवाहित दिखाकर फर्जी बैनामा करा लिए।

पीड़िता मीता देवी ने पुलिस को बताया कि सर्वेश अग्रवाल की पत्नी सुषमा अग्रवाल ने 2008 में विनायका निर्माण फर्म अंतिमा अग्रवाल को बैनामा कर दिया। सर्वेश अग्रवाल की बहन अंतिमा है। अवैध बैनामा को वैध कराने के लिए विनायका निर्माण 2021 में अंतिमा अग्रवाल ने कृष्णा यादव की पत्नी एकता यादव को बैनामा किया।

2002 में अंतिमा अग्रवाल ने विनायका निर्माण द्वारा उमेश सिंह व राजेश सिंह को बैनामा किया, उसी बैनामे में पट्टीदार की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ाकर फर्जी बैनामा भी कराए थे। 2005 में पट्टीदार अमर नाथ यादव ने मई 2023 में अरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। इस मामले में सर्वेश अग्रवाल ने दबाव बना कर समझौता कराया। 26 अक्तूबर 2024 को सर्वेश अग्रवाल के सहयोगी ने धमकी दी।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Follow Us Now