काशी में गुजरात से आए भक्त ने विश्वनाथ धाम को दान में दिए पांच वाहन, भक्तों को होगी सुविधा

SHARE:

Kashi Vishwanath Dham:  काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। गुजरात के अहमदाबाद से आए भक्त सोमनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर को आठ-सीटर गोल्फ कार्ट की पांच गाड़ियां दान में दी। भक्त सोमनाथ ने बताया कि दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को पैदल चलने में काफी कठिनाई होती है।

इन गोल्फ कार्ट के माध्यम से उन्हें मंदिर तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ये गोल्फ कार्ट विशेष रूप से गोदौलिया और मैदागिन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक आने-जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सेवा में लगाई जाएंगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा से दर्शन व्यवस्था और अधिक सुगम और श्रद्धालु-अनुकूल हो जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर, मंडलायुक्त और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन मौजूद रहा।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now