विद्युत उपकेंद्र में सजी शराब की महफिल…ड्यूटी पर कर्चामरियों ने खूब छलकाए जाम

SHARE:

एटा:  जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजलीघर) इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजलीघर के कार्यालय में ही कर्मचारी देर रात शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

शुक्रवार सुबह से ही व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेरनी बिजलीघर के अंदर का है, जहां सरकारी दफ्तर की मर्यादा को ताक पर रखकर जाम छलकाए जा रहे हैं। वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारी और कुछ बाहरी व्यक्ति मेज पर शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान सजाकर पार्टी करते साफ देखे जा सकते हैं।

ये लोग आए नजर

सूत्रों और वायरल वीडियो के अनुसार शराब पार्टी में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ, लाइनमैन और नगवाईं गांव के निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। सरकारी कार्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां उपभोक्ता बिजली कटौती और फाल्ट की समस्याओं से जूझते रहते हैं, वहीं बिजली घर के अंदर जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा इस तरह की पार्टी करना विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Follow Us Now