आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो और श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला ने उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी के साथ धधरौल डैम पहुंचकर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश –
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने मूर्ति विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रहे और विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने पर जोर दिया।
समय से पूरी की जाएं सभी तैयारियां –
एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाओं की जांच कर ली जाए। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक प्रबंधों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस तरह सुनिश्चित की जाएं, जिससे मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु ढंग से संपन्न कराई जा सके।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





