UP NEWS: प्रदेश की राजनीति से एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां समाजवादी पार्टी के समर्थन से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद धनराज नाथवानी ने सोमवार को लखनऊ स्थित विधानभवन पहुंचकर विधिवत रूप से अपनी जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र हासिल करने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राजनीतिक विजन और उनके कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। धनराज नाथवानी ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच पूरी तरह से प्रगतिशील और विकासोमुखी है, और उन्होंने अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश में मेट्रो और एक्सप्रेस-वे जैसी आधुनिक बुनियादी परियोजनाओं का जाल बिछाकर विकास की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस विकासवादी दृष्टिकोण और जनहित के विजन को आगे बढ़ाना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी और वे इसी सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं।
Author: AJEET KUMAR SINGH
अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"






