बिजली गिरने से इंडिगो विमान की नोज क्षतिग्रस्त, सुरक्षित लैंडिंग से बची 104 यात्रियों की जान 

SHARE:

रांची से पटना होते हुए लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान बुधवार को भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। हवा में ही संभवतः पक्षी टकराने या बिजली गिरने की वजह से विमान का अगला हिस्सा यानी ‘नोज’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त और पिचक गया। गनीमत यह रही कि इस बड़े तकनीकी खतरे के बावजूद विमान की लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई, जिससे उसमें सवार सभी 104 यात्रियों की जान हलक में अटकने के बाद बाल-बाल बच गई। मामला इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-925 का है, जिसने दोपहर में रांची से उड़ान भरकर पटना होते हुए शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की।

उड़ान के दौरान पायलट को किसी प्रकार की भीषण टकराहट या असामान्य हलचल का अहसास नहीं हुआ था, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को आपात स्थिति की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों के सकुशल उतरने के बाद जब विमान की रूटीन तकनीकी जांच की गई, तो उसका नोज डैमेज पाया गया। इस विमान को आगे उड़ान संख्या 6ई-6968 बनकर शाम 5:10 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। सुरक्षा के कड़े मानकों को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त विमान को तत्काल ग्राउंडेड कर दिया गया और अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक दूसरे विमान से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा है, जहां इंजीनियर्स की विशेष टीम क्षति के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है

।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now