भगवानपुर में 24 घंटे से लटका है 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार, हादसे के साये में ग्रामीण

SHARE:

सोनभद्र। जिले के रामगढ़ फीडर अंतर्गत भगवानपुर गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रामप्रसाद के घर के समीप जमीन पर गिरा हुआ है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग ने सुध नहीं ली है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है और हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गंभीर समस्या की सूचना विद्युत विभाग के एसडीओ प्रवीण गुप्ता को दी गई थी, जिन्होंने जल्द ही लाइनमैन भेजकर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने लाइनमैन शकील पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। मरकरी क्षेत्र के इस गांव में बिजली के तार टूटे होने से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि गिरे हुए तार को दुरुस्त कर बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके और किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।

Kanhaiya Lal
Author: Kanhaiya Lal

6 years of experience in journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now