दिशा की बैठक के बाद मीडिया से बोले सपा सांसद; भाजपा के विधायकों को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है

SHARE:

  • दिशा की बैठक पर सियासी संग्रामः सपा सांसद की अध्यक्षता वाली समीक्षा बैठक से तीन भाजपा विधायक नदारद

सोनभद्र जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक उस समय राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गई, जब जिले के तीनों भाजपा विधायक बैठक से नदारद रहे। यह बैठक छोटेलाल खरवार (सपा सांसद) की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभित्र विकास योजनाओं की समीक्षा की जानी थी।

बैठक में अनिल कुमार मौर्या (घोरावल विधानसभा-400), भूपेश चौबे (रॉबर्ट्सगंज विधानसभा-401) और संजीव कुमार गोंड (ओबरा विधानसभा-402 व समाज कल्याण राज्यमंत्री) अनुपस्थित रहे। तीनों विधायकों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि दिशा समिति की बैठक जनता के बीच चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए होती है,

जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाती है। उन्होंने बताया कि कई योजनाओं में कमियां सामने आई हैं और अधिकारियों ने उन्हें दुरुस्त करने के लिए समय मांगा है। हालांकि, भाजपा विधायकों की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद ने तीखा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि जनता के काम के लिए हम हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन भाजपा के विधायकों को जनता, किसान और नौजवानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now