बनारस में 74.52 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

SHARE:

मल्टीलेवल पार्किंग की सांकेतिक तस्वीर।
            मल्टीलेवल पार्किंग की सांकेतिक तस्वीर

Varanasi: सिगरा में पार्किंग की किल्लत दूर होगी। यहां एक ही छत के नीचे होटल और बाजार की सुविधा मिलेगी। पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक कामर्शियल हब बनेगा।

नगर निगम ने इन दो बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बॉन्ड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन बनेगा। 74.52 करोंड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कमर्शियल भवन (जी प्लस टू) बनेगा। इसके लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था।

चालू होने के 50 महीने में वसूल होगी लागत

निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देने पर विचार कर रहा है। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। दोनों प्रोजेक्ट से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस तरह मात्र 50 महीनों में बॉन्ड की राशि (50 करोड़ रुपये) वसूल हो जाएगी। जबकि, निगम को यह पैसा सात साल बाद लौटाना है। सात साल में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

 

जून 2026 तक पर होगा शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प

सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स की ओर से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Follow Us Now