NHS न्यूज़ एजेंसी के UP स्टेट हेड बनाए गए अजीत कुमार सिंह

SHARE:

UP: समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत जनपद सोनभद्र के मुख्यालय राबर्ट्सगंज के निवासी अजीत कुमार सिंह को नव हिंद समाचार (NHS) न्यूज़ एजेंसी का UP स्टेट हेड नियुक्त किया गया है।

बतादें कि एक स्टेट हेड के रूप में अजीत कुमार सिंह का लक्ष्य पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए प्रादेशिक व क्षेत्रीय समाचारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। वे ‘पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा’ के अपने संकल्प के माध्यम से जन-जन की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

बतादें कि अजीत कुमार सिंह जे.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन एवं डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से बी.टेक. किया है। उन्होंने कई वर्षों तक अध्यापन का भी कार्य किया है इनकी फिजिक्स विषय पर अच्छी पकड़ है।8

वहीं अजीत कुमार सिंह के नव हिंद समाचार (न्यूज एजेंसी) के UP स्टेट हेड नियुक्त होने पर समाज सेवियों पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now