वाराणसी/ मिर्जापुर: गणतंत्र दिवस के अवसर नव हिन्द समाचार न्यूज एजेंसी के मीरजापुर/ वाराणसी जोन के जोनल हेड विनोद गर्ग ने समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है। उन्होंने कहा है कि भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी पल है जो हमें यह याद दिलाता है कि हमारा देश केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों से बनता है।
जैसा कि कहा गया है —
“जहाँ सत्य है, वहीं विजय है;
और जहाँ विजय है, वहीं भारत है।”
आज इस पावन अवसर पर, NHS न्यूज़ एजेंसी द्वारा मुझे वाराणसी–मिर्ज़ापुर जोन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मैं इस विश्वास के लिए संस्था का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पत्रकारिता केवल समाचार पहुँचाने का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज़ है। हमारा दायित्व है कि हम सच को निर्भीकता से सामने रखें और समाज को सही दिशा दिखाएँ। कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पंक्तियाँ यहाँ सटीक बैठती हैं —
“समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध।” मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि इस नई भूमिका में, हम निष्पक्ष, निडर और राष्ट्रहित में पत्रकारिता के मूल्यों पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम देश, समाज और लोकतंत्र के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँगे। जय हिंद।




