विंध्याचल धाम में दर्शनार्थियों में विवाद, 3 गिरफ्तार

SHARE:

विंध्याचल/मिर्जापुर। विंध्य धाम में निकास द्वार से दर्शन पूजन के लिए वृहस्पतिवार की शाम को दर्शनार्थियों में विवाद हो गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। जौनपुर व प्रयागराज से दो परिवार मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। मंदिर प्रांगण में उसे समय हंगामा हो गया जब जौनपुर से आए चार युवक गंगा स्नान करने के बाद प्रथम द्वार से कतार में होकर गर्भ गृह में पहुंचे।

दर्शन के बाद बाहर निकल आए। इस बीच पुनः निकास द्वारा से दर्शन करने की लालसा से प्रवेश करने लगे। निकास द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों व तीर्थ पुरोहितों ने रोका तो विरोध करते हुए मंदिर प्रांगण से बाहर निकल कर एंट्रेंस प्लाजा में आ गए। आरोप है कि गाली देते हुए प्रयागराज से आए एक वृद्ध दर्शनार्थी की पिटाई करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में किया। मंदिर में मारपीट की सूचना मिलते ही विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश राय मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन युवक को हिरासत में लिया, एक युवक मौके से भाग गया। पुलिस जांच कर रही है।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now