मां विंध्यवासिनी को पंडा समाज लगाएगा 21 क्विंटल खिचड़ी का भोग

SHARE:

मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर्व आज मनाया जाएगा। मंगला आरती के बाद से मां विंध्यवासिनी का चरण-स्पर्श पूरे दिन प्रतिबंधित रहेगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि माता दरबार में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया मकर संक्रांति के दिन भोर में मंगला आरती के बाद से पूरे दिन मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया मकर संक्रांति के दिन पंडा समाज की स्थापना की गई थी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडा समाज की तरफ से मां विंध्यवासिनी को 21 क्विंटल खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। पंडा समाज अध्यक्ष ने बताया सुबह सात बजे से लेकर अनवरत देर रात तक श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now