Varanasi: शुक्रवार को परिवहन विभाग के उप परिवहन आयुक्त (वाराणसी जोन) बीएस सिंह सड़क पर उतरे। नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत नियम का पालन नहीं करने वाले 60 दोपहिया वाहनों का चालान किया। वाहन स्वामियों को जागरूक किया। उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने पेट्रोल पंपों पर अभियान का हाल जाना। बैनरों की उपलब्धता और प्रदर्शन की भी समीक्षा की। बिना हेलमेट 60 लोगों का चालान किया। आमजन को जागरूक किया गया। बीएस सिंह ने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। दोपहिया पर केवल दो व्यक्तियों को ही सवार होने की अनुमति है। हेलमेट न पहनने पर 1000 का जुर्माना लगाया जाता है। एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, टीआई अनुराग त्यागी, एआरओ गुलाब चंद्र रहे।
Author: Vinod Garg
2 years experience in the field of journalism.






