जन्मे है रघुराई अवध में बाजें बधइयां..,भजन संध्या में झूमे भक्त

SHARE:

  • श्री रामजन्मोत्सव पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त
  •  गायकों ने सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत की दी प्रस्तुति
  • मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की गई भव्य संध्या आरती

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। श्री रामनवमी पर शुक्रवार की देर शाम को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्री राम जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम की भव्य संध्या आरती की गई। जिसमे भारी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहें।

वही भजन संध्या में वाराणसी से आए सुप्रसिद्ध गायक कौशल कुमार ने जन्मे है रघुराई अवध में बाजें बधइयां..,जुग जुग जियो रे कौशल्या मैया, धनि धनि चइत महीनवा, सहित अन्य सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायको के साथ हरमुनियम पर उमाकांत पाण्डेय व ढोलक पर नंदलाल विश्वकर्मा ने संगत किया।

इस अवसर पर मंदिर के पूजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के यहां हुआ था। हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की जाती है। रामनवमी का पर्व प्रभु राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर राजन, संतोष शुक्ला,केतन,हिमांशु, दादे, अभिषेक, राहुल, शिवम्, शिवेंद्र, आत्मराम, अमरेश गुप्ता, देवानंद, अजय, अरुण, कन्हैया, गोलू, राजा, मोनू, सूरज गुप्ता अभिषेक, राजीव, प्रखर, अमन, अर्पित गुप्ता, राहुल ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Follow Us Now