जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, आईं 190 शिकायतें हुआ मौके पर 26 का निस्तारण

SHARE:

सोनभद्र: शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 190 शिकायतें आईं, जिसमें 26 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के जल्द और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

राॅबर्ट्सगंज तहसील में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 79 शिकायतें आईं। इनमें छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि टीम भेजकर पांच प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। शेष 68 मामलों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि पर कब्जे, पट्टा आवंटन से जुड़े रहे। इस दौरान एडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, तहसीलदार अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement

ओबरा तहसील में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 37 शिकायतें सुनी गईं। इनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि दो मामलों के समाधान के लिए टीम क्षेत्र में भेजी गई। अन्य 32 मामलों को समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम विवेक कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। घोरावल तहसील में एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 49 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें आठ मामलों का समाधान हुआ। दुद्धी तहसील में एसडीएम निखिल यादव ने शिकायतें सुनीं। यहां 25 प्रार्थना पत्र आए, दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 23 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस दौरान सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, बीडीओ रामविशाल चौरसिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now